नारसन प्रवेश द्वार का होगा सौंदर्यीकरण, एचआरडीए उपाध्यक्ष के निर्देश के बाद टीम ने किया निरीक्षण
हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण हरिद्वार नारसन प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण करेगा। इसके लिए प्रवेश द्वार का राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साथ संयुक्त निरीक्षण कर रुपरेखा तैयार की गई है। इसके तहत प्रवेश द्वार के दोनों ओर एक किमी के दायरे में आकर्षक फूलों की पौध लगाई जाएगी। साथ ही पौधारोपण भी किया जाएगा ताकि उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को अच्छा अनुभव प्राप्त हो सके। 
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के आदेशों के क्रम में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष आईएएस सोनिका के निर्देशानुसार एचआरडीए की टीम ने हरिद्वार नारसन के प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम के साथ किए गए संयुक्त निरीक्षण शनिवार को किया गया।
हरिद्वार रुडकी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष आईएएस सोनिका ने बताया कि नियोजित विकास के साथ—साथ हरिद्वार के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। माननीय सीएम पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार नारसन स्थित उत्तराखण्ड प्रवेश द्वार का भी सौंदर्यीकरण किया जाना है। इसके लिए प्रवेश द्वार के दोनों ओर करीब एक किमी तक के एरिया में आकर्षक फूलों की पौध लगाई जाएगी। इसके अलावा अन्य आकर्षक डिस्पले भी लगाया जाएगा। ताकि उत्तर प्रदेश की ओर से सड़क मार्ग के जरिए आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुखद अनुभव हो सके। इसके अलावा अन्य प्रवेश द्वारों पर भी इसी तरह सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए हरिद्वार रुडकी विकास प्राधिकरण की टीमों को निर्देशित किया गया है।
More Stories
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
