पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा किया गया थाना खानपुर अर्ध्दवार्षिक निरीक्षण
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना खानपुर जनपद हरिद्वार का वर्ष 2025 का अर्ध्दवार्षिक निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान शस्त्रागार का निरीक्षण कर नियमित रूप से शस्त्रों की साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए,मालखाना का निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान द्वारा आपदा उपकरणों रखरखाव पर विशेष ध्यान देने व पुरानी सामग्री को नियमानुसार निस्तारित कर करने हेतु निर्देशित किया गया।
सरकारी संपत्ति का समय-समय पर भौतिक सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया, थाना खानपुर के अभिलेखों का अवलोकन करने के पश्चात ड्यूटी रोस्टर तैयार कर उसी के अनुसार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने की हिदायत दी गयी।
थाना कैश व आवश्यक निधि में शेष धनराशि के विवरण की जानकारी लेने के पश्चात बैरकों एवं भोजनालय में आस-पास साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखने से साथ-साथ शौचालयों व स्नानागार में नियमित सफाई के निर्देश देते हुए कर्मचारियों को ताजा एवं पौष्टिक भोजन ही दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
व सीसीटीएन कार्यालय ,महिला हेल्प डेस्क ,आगन्तुक कक्ष सम्पूर्ण आवासीय परिसर का निरीक्षण किया गया।
वर्तमान समय में तेजी से फैल रहे डेंगू से बचने के लिए नियमित रूप से आवासीय परिसर एवं बैरकों में कीटनाशक का छिडकाव करने तथा पुलिस कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं फिटनेस हेतु नियमित , योगा, व्यायाम या बालीबाल आदि कराने हेतु थानाध्यक्ष खानपुर को निर्देशित किया गया।
इस दौरान थाना क्षेत्रान्तर्गत हिस्ट्री शीटर , ग्राम चौकीदार , सी0एल0जी मैम्बर, स्थानीय गणमान्य नागिरको से रुबरु हुए व थाना क्षेत्र में अपराध रोकथाम व पुलिस सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई । जनता द्वारा वर्तमान परिस्थियों के मद्देनजर अपराध की रोकथाम हेतु अपने विचार साझा किए गये ।
More Stories
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
