उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राज्य के सभी जनपदों में भूकम्प से सुरक्षा से संबंधित किया माॅक अभ्यास
परिवहन विभाग उत्तराखंड द्वारा मॉक अभ्यास के लिए डॉक्टर अनीता चमोला आरटीओ प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा, Dehradun को राज्य नोडल बनाया गया था, जबकी जनपदों में कमान संबंधित Arto को सौपी गई थी
राजधानी देहरादून में माॅक ड्रिल हेतु 10 स्थान चिन्हित किये गये थे जिसमें टीएचडीसी ऋषिकेश, महाराणा प्रताप
स्टेडियम, आईएसबीटी एमडीडीए काॅलोनी, आराघर विद्युत उप केन्द्र, जल संस्थान दिलाराम, पैसिफिक माॅल, कोरोनेशन
हाॅस्पिटल, राजकीय इंटर काॅलेज कस्तूरबा गाधी कालसी,
पाटा गांव चकराता एवं सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में माॅक ड्रिल किया गया।
देहरादून में परिवहन विभाग के 18 कार्मिकों को उक्त स्थानों पर परिवहन व्यवस्था हेतु तैनात किया गया था। संबंधित स्थानों पर राहत कार्यों हेतु 22 वाहनों को लगाया गया।
हरिद्वार जनपद में 04 स्थानों ऋषिकुल मैदान, बीएसएम काॅलेज रूड़की, न्यू तहसील भवन भगवानपुर एवं खेल मैदान ब्लाॅक खानपुर में माॅक अभ्यास किया गया। जहां 17 कार्मिकों को लगाया गया था। इस हेतु 06 वाहनों को भी राहत कार्यों हेतु लगाया गया था।
टिहरी जनपद में 03 स्थानों तहसील टिहरी, तहसील घनसाली एवं तहसील कीर्तिनगर में माॅक अभ्यास किया गया। माॅक अभ्यास हेतु 07 कार्मिकों एवं 33 वाहनों को लगाया गया था।
उत्तरकाशी जनपद में 07 स्थानों जिला अस्पताल,
जीआईसी बड़कोट, ब्लाॅक कार्यालय डुण्डा, विघुत सब स्टेशन लदाड़ी, जांगला ब्रिज/आईटीबीपी कोपांग,
सिलक्यारा टनल एवं केदारताल गंगोत्री ग्लोफ में माॅक अभ्यास किया गया। इस हेतु 07 अधिकारियों/कार्मिकों की तैनाती संबंधित स्थल पर की गयी थी।
सम्पूर्ण राज्य में परिवहन विभाग द्वारा कुल चिन्हित 50 से अधिक स्थानों पर 90 कार्मिकों को लगाया गया था तथा इस हेतु 150 से अधिक वाहनों को लगाया गया था।
More Stories
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
