मेयर सौरभ थपलियाल ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
महापौर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम में स्वास्थ्य अनुभाग एवं सफाई निरीक्षकों की समीक्षा बैठक ली *मेयर थपलियाल ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान नगर निगम द्वारा संचालित विशेष सफाई व्यवस्था एवं अतिरिक्त कूड़ा उठान की समीक्षा की गई एवं 11 अक्टूबर से अब तक नगर निगम द्वारा 1063.73 टन अतिरिक्त अपशिष्ट का संकलन किया गया है, जिससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है
शहर से प्रतिदिन 100-150 टन अतिरिक्त कचरा उठाया जा रहा है। इस कार्य के लिए अतिरिक्त ट्रैक्टर ट्रालियां एवं अन्य वाहन लगाए गए हैं। सभी कूड़ा संग्रहण वाहनों को अतिरिक्त ईंधन उपलब्ध कराया गया है ताकि वार्डों में अतिरिक्त ट्रिप लगाकर त्योहारों के दौरान उत्पन्न कचरे का समय पर निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही, प्रतिदिन 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां ग्रीन वेस्ट संग्रह के लिए चलाई जा रही हैं।
मेयर थपियाल ने कहा की मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा समय-समय पर शहर में साफ-सफाई को लेकर दिये गये निर्देश को दृष्टिगत त्यौहरों के सीजन में यह विशेष अभियान सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा हैं।।
*साथ ही मेयर सौरभ थपलियाल द्वारा* शीशमबाड़ा प्रोसेसिंग प्लांट एवं कारगी एम.टी.एस. को दोनों शिफ्टों में कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए ताकि संपूर्ण सफाई व्यवस्था निर्बाध एवं सुचारू रूप से चलती रहे।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित नियमित समीक्षा बिंदुओं पर भी चर्चा की गई।
इस बैठक में नगर आयुक्त श्रीमती नमामि बंसल जी, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी
खन्ना जी, सहायक नगर आयुक्त स्वास्थ्य राजबीर चौहान जी एवं सभी वार्डो के सफाई निरीक्षक मौजूद रहे
More Stories
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
