हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना बसन्त विहार
दिनांक – 22/10/2025 को वादिनी श्रीमती अनीता थापा पत्नी मंगल बहादुर गुरुग़ निवासी पितांबरपुर द्वारा थाना बसन्त विहार पर एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया दिनांक – 21/10/2025 को वसंत विहार क्षेत्र में ब्लिंकिट के सामने उनके जीजा मन बहादुर राणा पुत्र स्व० करण बहादुर राणा निवासी लक्ष्मीपुर के साथ 1. गजेंद्र सिंह 2. सीमा 3. जगमोहन 4. मनी प्रिंस आदि द्वारा बुरी तरह मारपीट करते हुए उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिन्हें गम्भीर अवस्था में महंत इंद्रेश अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उन्हें ब्रेन डेड घोषित किया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बसन्त विहार पर मु0अ0सं0- 165/25 धारा 110 बीएनएस बनाम गजेंद्र सिंह व अन्य का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना बसन्त विहार पर पुलिस टीम गठित आवश्यक निर्देश दिये गये। विवेचना के दौरान विवेचक द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर घटना स्थल पर मौजूद लोगों के बयानों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त गजेन्द्र सिंह की पूर्ण संलिप्तता प्रकाश में आई। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियोग में धारा: 110 बीएनएस के स्थान पर हत्या के प्रयास की धारा को जोडते हुए अभियुक्त गजेंद्र सिंह पुत्र फिरमू निवासी हाल पता संतोष जैन मकान नंबर 212 फेस फर्स्ट वसंत विहार मूल निवासी ग्राम दाबला तहसील चकराता देहरादून को धारा 109(1)/3(6) बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
गजेंद्र सिंह पुत्र फिरमु निवासी हाल पता संतोष जैन मकान नं०- 212 फेस फर्स्ट वसंत विहार मूल निवासी ग्राम दाबला, तहसील चकराता, देहरादून, उम्र- 31 वर्ष
More Stories
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
