नारायणपुर तिराहे पर लगेगा 150 फीट ऊँचा तिरंगा
न्यूज़ समीक्षा
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के सुझाव पर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने दी स्वीकृति
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के सुझाव और लगातार प्रयासों पर प्रभारी मंत्री गणेश जोशी द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है, जिसके अंतर्गत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक स्थल नारायणपुर तिराहे पर 150 फीट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) स्थापित किया जाएगा। यह तिरंगा ध्वज न केवल क्षेत्र की पहचान बनेगा बल्कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति को भी अमर करेगा।
स्वीकृति मिलने के उपरांत आज पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यदायी संस्था लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ सेनानी स्मारक स्थल का निरीक्षण कर ध्वज स्थापना हेतु उपयुक्त स्थान का चयन किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि –
“नारायणपुर तिराहे पर लगने वाला यह भव्य तिरंगा केवल ध्वज ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का प्रतीक होगा। यह ध्वज हर नागरिक के हृदय में देशभक्ति की भावना का संचार करेगा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को स्मरण कराने वाला प्रेरणास्रोत बनेगा। तिरंगा हमारी आन, बान और शान है और इस ध्वज स्तंभ से सम्पूर्ण क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नगला सचिन शुक्ला, ग्राम प्रधान दीपिका देवी, निवर्तमान ग्राम प्रधान दीपक मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री किसान मोर्चा नारायण पाठक, अंकित पाठक, मोहित मिश्रा, संजय मिश्रा, डॉ राहुल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, डीएन यादव उपस्थित थे।
More Stories
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
