नलिन को मुंबई में मिला टॉप 50 इंडियन आइकन अवार्ड
राष्ट्रीय युवा क्रान्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नलिन सिंह को मुंबई में आयोजित देश के प्रतिष्ठित अवार्ड शो में टॉप 50 इंडियन आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम जुहू स्थित इस्कॉन ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। बॉलीवुड डायरेक्टर दुष्यंत प्रताप सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में फिल्मी कलाकारों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित देश की जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले मुख्य अतिथि रहे। पद्मश्री डॉ. जसपिंदर नरूला अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर नलिन सिंह ने कहा कि समाज सेवा के लिए उन्हें समय-समय पर अवार्ड मिलते रहे हैं। 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन्हें दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित किया गया। अब इस अवार्ड को पाना भी उनके लिए गौरव की बात है। कहा कि उनका संगठन राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा 20 सालों से समाज सेवा के कार्यों में लगा हुआ है। अब तक ढाई लाख लोगों को संगठन के साथी रक्तदान कर चुके हैं।
अतः यह सम्मान मेरा अकेले का नहीं, बल्कि पूरे संगठन का सम्मान है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के अवार्ड जीवन में और भी अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्हें सम्मान मिलने पर संगठन के साथियों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर सब ने उन्हें फोन करके बधाइयां प्रेषित कीं।
टॉप 50 इंडियन आइकन अवार्ड में न केवल भारतीय सिनेमा और कला जगत की हस्तियों को सम्मानित किया गया, बल्कि कॉरपोरेट, शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े उन व्यक्तित्वों को भी मंच प्रदान किया गया, जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।
More Stories
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
