युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली विकासनगर
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें 02 व्यक्ति दो युवकों को हॉकी तथा लातों से मारते हुए दिखाई दे रहे है, उक्त वायरल वीडियो को संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिस पर पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की जांच करते हुए वीडियो में युवकों के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी तो वायरल वीडियो में मारपीट करने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान युवराज तथा अमन के रूप में हुई,
जिस पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त युवराज पुत्र चन्दन निवासी कटापत्थर कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून, उम्र 45 वर्ष को हिरासत में लिया गया है, दूसरे अभियुक्त अमन की तलाश की जा रही है।
अभियुक्तों के विरुद्ध पीड़ित पक्ष की ओर से दी गयी तहरीर पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
उक्त घटना के संबंध में किसी भी व्यक्ति द्वारा पूर्व में पुलिस को कोई भी सूचना या प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया था।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
युवराज पुत्र चन्दन निवासी कटापत्थर कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून, उम्र 45 वर्ष
More Stories
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
