उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से सम्बन्धित विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री धामी ने उद्द्यान मंत्री से मिल की सार्थक चर्चा
नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू किंजरापु जी से भेंट कर उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर हाउस ऑफ़ हिमालयाज के अंतर्गत प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश में नई पहचान दिलाने हेतु प्रदेश के हवाई अड्डे पर कीओस्क स्थापित करने के निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।
इस दौरान मानसून के बाद चारधाम यात्रा हेतु हेली सेवाओं के सुचारू संचालन पर भी चर्चा हुई, यह सेवा वृद्ध, असमर्थ एवं दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है। साथ ही केंद्रीय मंत्री जी से देहरादून एयरपोर्ट के 24 घंटे संचालन हेतु आवश्यक कदम उठाने के लिए अनुरोध किया।
प्रदेशवासियों, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत गौचर (चमोली) व चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) हवाई पट्टियों के विकास और नई एयर कनेक्टिविटी (दिल्ली–पिथौरागढ़ सीधी हवाई सेवा आदि) पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।,
More Stories
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, ऋषिकेश–डोईवाला में ध्वस्तीकरण और सीलिंग
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों और अनधिकृत प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा...
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
