स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संभागीय परिवहन विभाग ने देहरादून में विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
आरटीओ प्रशासन देहरादून संभाग श्री संदीप सैनी के निर्देशों के क्रम में , आज परिवहन विभाग की टीम परिवहन कर अधिकारी सुश्री प्रज्ञा पंत के नेतृत्व में , चार विद्यालयों का निरीक्षण कर स्कूल वाहनों का सेफ्टी ऑडिट किया
1. ग्यान आइंस्टीन
2. लक्ष्य यूनिवर्सल
3. दून वैली इंटरनेशनल
4. द कैम्ब्रिज स्कूल
5: टौंस ब्रिज स्कूल
निरीक्षण के दौरान कुछ मैजिक एवं प्राइवेट ओमनी बसें, जिनकी सीटों में परिवर्तन किया गया था, विद्यालयों में खड़ी पाई गईं और उन्हें गाड़ी मालिक द्वारा विद्यालय वैन के रूप में संचालित किया जा रहा था।
इसके अतिरिक्त टॉन्स ब्रिज स्कूल का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ कुल 62 वाहन खड़े पाए गए, जिनमें से 26 वाहन विद्यालय स्वामित्व के थे। विद्यालय की जानकारी में ये अन्य वाहन छात्रों के आवागमन हेतु उपयोग किए जा रहे हैं।
कुल मिलाकर 18 चालान विभिन्न अभियोगों पर किए गए, जैसे कि –
• फिटनेस समाप्त,
• बीमा समाप्त,
• प्रदूषण प्रमाणपत्र समाप्त,
• कर बकाया (सन् 2016, 2017, 2021 से),
• परमिट शर्तों का उल्लंघन।
साथ ही, एक वाहन को अशारोड़ी में जब्त किया गया।
सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया की स्कूल के बच्चों की सुरक्षा सर्व प्रथम है , जिसमे किसी भी तरफ़ की लापरवाही नहीं होनी चाहिए ।
सभी स्कूलों को निर्देशित किया गया की अपने स्कूल से केवल ऐसे वाहनों का संचालन करवाएँ जो माननीय सुप्रीम कोर्ट / हाई कोर्ट द्वारा जारी आदेशों एवं मोटर व्हीकल एक्ट के मानकों के अनुरूप हैं । अन्यथा स्कूल की मान्यता के विरुद्ध कार्यवाही के लिए सीबीएसई को लिखा जाएगा ।
More Stories
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
