कृत्रिम अंग वितरण हेतु पहले दिन 120 वृद्धजनों का चयन
देहरादून सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित वयोश्री योजना के अंतर्गत (आयु 60 वर्ष से अधिक) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर, जिला प्रशासन एवं जिला समाज कल्याण विभाग के सहयोग से पहले चरण में 10 सितंबर को स्थान पार्षद कार्यालय निकट शिव मंदिर हर्रावाला देहरादून मे शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में 120 वृद्धजनों का पंजीकरण किया गया। सभी चयनित 120 वृद्धजनों को आगामी 17 सितंबर को लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट, सुभाष रोड देहरादून में कृत्रिम अंगों का वितरण किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि 11 सितंबर को नथुआवाला में भी इसी प्रकार के शिविर का आयोजन किया जाएगा। नथुवावाला, बह्रापुरी और बदरीपुर में क्रमशः 11, 12 व 13 सितंबर को लगेगा शिविर
शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से शोविक दास, विशाल मौर्य, कुणाल कटारिया, आशुतोष दीक्षित तथा डीडीआरसी की तरफ से राजेश कुमार, उमेश ग्रोवर एवं जिला समाज कल्याण विभाग देहरादून की ओर से गंभीर सिंह रावत, गगन कुमार थापा और हर्रावाला मा0 पार्षद देवी दयाल ओडवाल ने प्रतिभाग किया।
More Stories
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
