आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत हरबर्टपुर में शुरू हुई तीन दिवसीय कार्यशाला
जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ के अन्तर्गत आज सोमवार को पी.सम. श्री राजकीय इन्टर कॉलेज, हरबर्टपुर देहरादून में तीन दिवसीय जिला प्रक्रिया प्रयोगशाला (डीपीएल) का शुभारम्भ किया गया। जिसमें भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय से रवि शेखर, अनुभाग अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विकम सिंह ने दीप प्रवजलन कर प्रयोगशाला का शुभारम्भ किया। ‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ के अन्तर्गत जनपद-देहरादून के 04 विकास खण्डों के कुल 41 गांवों का चयन किया गया है जिसके अंतर्गत सभी 41 गाँवों में निवासरत समस्त जनजाति श्रेणी के व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित समस्त लोक कल्याणकारी योजना से शत-प्रतिशत लाभान्वित किया जाना है।
प्रयोगशाला में राज्यस्तरीय, जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ ही सम्बन्धित विकास खण्डों के खण्ड विकास अधिकारियों व संबंधित विभागों के विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया गया।
प्रयोगशाला में राज्यस्तरीय/जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा ‘‘आदि कर्मयोगी अभियान’’ के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन किए जाने हेतु संबंधित विभागों के विकास खण्ड स्तरीय अधिकारियों को जानकारी दी गई।
More Stories
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
