स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। देहरादून परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रतिभाग करेंगे। जिला प्रशासन कार्यक्रम की भव्य तैयारियों में जुटा है।
जिलाधिकारी के निर्देशों पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बुधवार को परेड ग्राउंड में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए नोडल अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य मंच से लेकर पुलिस परेड, ध्वजारोहण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राज्य आंदोलनकारी, गणमान्य नागरिक, महानुभावों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।
कहीं पर भी कोई कमी न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, खिलाड़ियों और उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस एवं विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में आयोजित कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा।
इससे पूर्व अपर जिलाधिकारी (एफआर) केके मिश्रा ने नोडल अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों के बारे में पूरी जानकारी देते हुए समय पर तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम हरिगिर, एसडीएम अर्पणा सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी सहित लोनिवि, पर्यटन, उद्यान, पूर्ति एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
More Stories
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
