बहनों के त्यौहार में न हो दिक्कत, व्यवस्था बनाने अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक उतरे सडकों व बाजारों में
रक्षाबन्धन पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने एसएसपी देहरादून स्वयं उतरे सडको पर* 
*अधीनस्थ अधिकारियों के संग नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों व चौराहों का किया भ्रमण, यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु अधिनस्तो को दिये निर्देश*
*बरसात के दृष्टिगत रक्षाबन्धन पर्व के दौरान लोगो द्वारा चौपहिया वाहनो के इस्तेमाल से यातायात का दबाव अधिक होने के दृष्टिगत मुख्य मार्गों/ बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने के दिये निर्देश*
रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन तथा आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा शहर के व्यस्ततम मार्गों/चौराहों का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। भ्रमण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा दर्शनलाल चौक, घंटाघर, एस्लेहॉल चौक, दिलाराम चौक आदी स्थानों का निरीक्षण कर बरसात के कारण बढे यातायात के दबाव को कम करने तथा यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
इस दौरान रक्षा बन्धन पर्व पर लोगों का काफी अधिक संख्या में आवागमन होने तथा बरसात के मौसम के दृष्टिगत चौपहिया वाहनो के अधिक इस्तेमाल की संभावना के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी यातायात प्लॉन तैयार करते हुए यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने तथा यातायात के दबाव वाले मार्गों व चौराहों व मुख्य बाजारों पर अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने के निर्देश दिये गये।
More Stories
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
