पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा आईएसबीटी तथा आशारोडी क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
*आशारोडी पर कांवड यात्रा में आने वाले सभी वाहनों को निर्धारित रूट की जानकारी देने तथा वाहनों में डीजे की ध्वनि तथा मानकों के अनुसार ऊचांई को नियंत्रित रखने के दिये निर्देश* 
*कावंड यात्रा हेतु आने वाले वाहनों का शहर में प्रवेश निषेध करते हुए पूर्व निर्धारित रूटों से ही संचालन सुनिश्चित करने के दिये निर्देश*
वर्तमान में चल रहे कावंड मेले के दृष्टिगत आज दिनांक: 18-07-2025 को पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा आशारोडी तथा आई0एस0बी0टी0 क्षेत्र का भ्रमण कर कावंड यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों हेतु निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया गया।
आशारोडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा उपस्थित अधिकारियों को कांवडियों के वाहनों को आशारोडी में निर्धारित किये गये रूट की जानकारी देने, वाहनो में लगे डी0जे0 की ध्वनि मानको के अनुरूप रखने तथा तय मानकों से अधिक ऊंचाई वाले डी0जे0 हटवाने के निर्देश दिये गये। साथ ही आशारोडी से आईएसबीटी के मध्य मोबाइल टीम नियुक्त कर उक्त मार्ग पर यातायात का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।
इसके अतिरिक्त आईएसबीटी चौक पर सुबह के समय यातायात का दबाव अधिक होने के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस बल को नियुक्त करते हुए कावंडियों के वाहनों का शहर के अन्दर प्रवेश निषेध कर निर्धारित रूट पर ही कावंडियों के वाहनों का संचालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये।
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
