शराब तस्करों पर लगाम लगाती दून पुलिस
*शराब तस्करी में लिप्त 01 तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में*
*अभियुक्त के कब्जे से 03 पेटी अंग्रेजी शराब हुई बरामद*
*अभियुक्त द्वारा तस्करी में प्रयुक्त किये जा रहे बोलेरो वाहन को किया सीज*
*थाना कालसी*

मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को सार्थक करने की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक 24-06.2025 को थाना कालसी पुलिस द्वारा चौकी सहिया से एक किमी आगे चकराता रोड, सहिया छानी तिराहा पर चैकिंग के दौरान यू0के0-07-टीबी-1650 बोलेरोे पर 03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए अभियुक्त निकेश पुत्र जीत सिंह को गिरफ्तार किया गया, अभियुक्त के विरुद्ध थाना कालसी पर मु0अ0सं0-17/2025 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त द्वारा तस्करी में प्रयुक्त किये जा रहे वाहन को सीज किया गया।
*नाम पता अभियुक्त-*
निकेश पुत्र जीत सिंह ग्राम औली पोस्ट सुज़ोवू, चकराता उम्र 19 वर्ष
*बरामदगी विवरण-*
03 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब( 02 पेटी मैकडॉवल्स व एक पेटी ब्लेंडर्स प्राइड)
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 नीरज कठैत
2- कां0 मनोज कुमार
3- कॉ0 संजय कुमार
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
