सीएमओ देहरादून ने किया उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर का निरीक्षण
मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डॉ मनोज कुमार शर्मा द्वारा बुधवार को उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर को 50 शैय्यायुक्त (20 अतिरिक्त शैय्या) चिकित्सालय में उच्चीकृत किए जाने की प्रक्रिया गतिमान है।

इसी के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कार्यदाई संस्था के अभियंता, चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं विभागीय अवर अभियंता की उपस्थिति में चिकित्सालय में अतिरिक्त शैय्या, वार्ड एवं अन्य अवस्थापना सुविधाओं की योजना पर चर्चा की गई एवं भौतिक निरीक्षण किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि भौतिक निरीक्षण एवं आवश्यक तकनीकी विचार विमर्श के बाद जल्द ही चिकित्सालय के उच्चीकरण का प्रस्ताव स्वास्थ्य महानिदेशालय एवं शासन को प्रस्तुत किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अतिरिक्त सी०एम०एस० डॉ परमार्थ जोशी, उत्तराखंड पेयजल निगम के कनिष्ठ अभियंता सतेंद्र कुमार, विभागीय अवर अभियंता प्रदीप चंद्र उपस्थित रहे।
More Stories
जिला प्रशासन का एक्शन शुरू डोईवाला में 12 तथा विकास नगर में 2 घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर किए गए जब्त।
उच्च स्तर की घबराहट के कारण हो रही बुकिंग और ग्राहकों की अधिक संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया...
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
