आयुर्वेद विभाग ने गंगा आरती के साथ त्रिवेणी घाट पर आयोजित किया योग शिविर, किया योगाभ्यास
ऋषिकेश: 20 जून 2025, शुक्रवार। 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा त्रिवेणी घाट पर एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग अनुदेशकों द्वारा शिविर में पहुंचे साधकों को कई योगासन करवाएं।
मीडिया प्रभारी डॉ० डी० सी० पसबोला द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि शुक्रवार को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग द्वारा ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट पर एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर निगम ऋषिकेश की पार्षद रीना शर्मा एवं जतिन स्वरूप भटनागर गंगासभा ने नोडल अधिकारी डॉ लक्ष्मण सिंह राणा की अध्यक्षता में किया। इस अवसर पर इस अवसर पर योग अनुदेशकों अमित बिष्ट, सीमा डंगवाल व चम्पा ने शिविर में मौजूद साधकों को कई योगासन कराएं। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ लक्ष्मण सिंह राणा ने कहा कि हमें योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। सुबह-सुबह उठकर हमें परिवार के साथ योग करना चाहिए। जिससे सभी लोग तंदुरुस्त एवं स्वस्थ रहे सके। कहा कि योग से मनुष्य के अंदर पनप रही बीमारियां दूर होती हैं। कहा कि 21 जून को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। जिसके तहत ऋषिकेश में भी बड़े स्तर पर कई स्थानों पर योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में योग शिविरों में प्रतिभाग कर योगासन करने की अपील की है।

शिविर का संचालन डॉ रोमा फुलवानी ने किया रीना शर्मा पार्षद (नगरनिगम) एवं जतिन स्वरूप भटनागर (गंगासभा) रहे मुख्य अतिथि
इस अवसर पर फार्मेसी अधिकारी मनीषा रावत, अर्चना बगवाडी तथा अन्य स्टाफ सोहन सिंह पंवार, जितेन्द्र गौड़, संदीप रावत आदि मौजूद थे।
More Stories
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
