दून पुलिस का सत्यापन अभियान
सेलाकुई क्षेत्र में स्थित हास्टलों, होम स्टे तथा आवासीय भवनों में दून पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान।*
*सत्यापन के दौरान अनियमितता पाये जाने पर 35 भवन स्वामियों के विरूद्ध 83 पुलिस एक्ट में कार्यवाही करते हुए किया 3,50,000 रू0 का जुर्माना।*

*22 संदिग्धों को थाने पर लाकर की गई पूछताछ।*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन पर दून पुलिस द्वारा किया गया हास्टलों/होम स्टे आदि का औचक निरीक्षण।*
*थाना सेलाकुई*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों एंव क्षेत्र में निवास कर रहे संदिग्धों/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक को 17-06-2025 थाना सेलाकुई पर गठित अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्रान्तर्गत निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों के सत्यापन हेतु सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अनियमितता पाये जाने पर 35 भवन स्वामियों के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए
35 चालान कर 3,50,000 रूपये का जुर्माना अध्यारोपित किया गया। कार्यवाही के दौरान 22 व्यक्तियों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई । अभियान लगातार जारी है।
More Stories
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
