आपरेशन लगाम” के अन्तर्गत दून पुलिस की कडी कार्यवाही
*सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, वाहन में अवैध रूप से लाठी डण्डे रखने, शराब का परिवहन करने, वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर वाहनों का संचालन करने, शराब पीकर वाहन चलाने, सडकों पर रैश ड्राइविंग, स्टंट ड्राइविंग आदि करने वालों तथा वाहनों पर मॉडीफाइड साइलेंसर लगाने तथा अनाधिकृत रूप से हूटर, नामपट्टिका लगाकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध वृहद स्तर पर की गई कार्यवाही।*

*एक सप्ताह में कुल 1753 व्यक्तियों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही कर वसूला 55o510 रू0 का जुर्माना।*
*368 व्यक्तियों के मां0 न्यायालय के किये चालान ।*
*126 व्यक्तियों को पुलिस अधीनियम के अन्तर्गत किया गिरफ्तार ।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, वाहन में अवैध रूप से लाठी डण्डे रखने, शराब का परिवहन करने , वाहनों के शीशों पर काली फिल्म लगाकर वाहनों का संचालन करने, शराब पीकर वाहन चलाने, सडकों पर रैश ड्राइविंग, स्टंट ड्राइविंग आदि करने वालों तथा वाहनों पर मॉडीफाइड साइलेंसर लगाने तथा अनाधिकृत रूप से हूटर, नामपट्टिका लगाकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध वृहद स्तर पर

*”आपेरशन लगाम”* चलाये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देश निर्गत किये गये हैं। जिसके क्रम में सभी प्रभारियों को उक्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में सभी थाना क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाये जाने के सम्बन्ध में निर्देश दिये गये हैं।
*ऑपरेशन लगाम* के तहत दून पुलिस द्वारा *विगत एक सप्ताह* में की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है: –

*01: मां0 न्यायालय के चालान*: 368
*02: किये गये चालान:* 1260
*03: जुर्माने की राशि:* 550510
*04: किये गये कुल चालान*: 1753
*05: गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों की संख्या:* 126

*अभियान लगातार जारी है*
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
