स्वर्गीय डॉक्टर इंदिरा हृदयेश की चौथी पुण्य तिथि पर प्रदेश कांग्रेस ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
एच एन बहुगुणा व एन डी तिवारी के बाद सबसे ज्यादा संसदीय अनुभव वाली नेता थीं डॉक्टर इंदिरा हृदयेश
देहरादून: उत्तराखंड के नेताओं में स्वर्गीय एच एन बहुगुणा व स्वर्गीय एन डी तिवारी के बाद सबसे लंबे संसदीय अनुभव की धनी थीं डॉक्टर इंदिरा हृदयेश यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्वर्गीय डॉक्टर इंदिरा हृदयेश की चौथी पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि डॉक्टर इंदिरा हृदयेश एक लोकप्रिय नेता होने के साथ साथ बहुत ही कुशल प्रशासक थीं व सदन में फ्लोर मैनेजमेंट में उनका कोई सानी नहीं था। श्री धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद वे पहली अंतरिम विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की नेता रहीं और पहली निर्वाचित सरकार में विधायक बनने के साथ पीडब्लूडी व संसदीय कार्य मंत्री बनीं फिर तीसरी विधानसभा में पुनः वित्तमंत्री बनीं और चौथी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनीं। श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए वे हमेशा प्रेरणा का स्रोत बनीं रहेंगी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री श्री राजेंद्र शाह, प्रदेश महामंत्री श्री जगदीश धीमान,प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल,प्रदेश ऐसी एसटी व ओबीसी प्रकोष्ठ के मुख्य समन्वयक श्री सी पी सिंह,प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर प्रतिमा सिंह,प्रदेश प्रवक्ता शीश पाल सिंह बिष्ट,प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री सुशीला शर्मा, श्रीमती निधि नेगी, सूरज छेत्री आदि उपस्थित रहे।
More Stories
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
खोए हार को वापस लौटाकर दून पुलिस ने बिखेरी चेहरे पर मुस्कान
थाना रानीपोखरी थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत कुछ स्कूली बच्चों को बालिका इण्टर कालेज रानीपोखरी के गेट से कुछ ही दूर एक...
चारधाम यात्रा ‘अतिथि देवो भवः’ के भाव से होगा श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत, देहरादून प्रशासन की व्यापक तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशन में चारधाम यात्रा-2026 को सरल, सुगम, व्यवस्थित एवं सुरक्षित रूप से संचालित करने हेतु देहरादून जिला प्रशासन...
संयुक्त टीम की छापेमारी, गोमांस व गोकशी उपकरण के साथ एक धरा
थाना भगवानपुर पुलिस तथा गौवंश स्क्वाड की संयुक्त टीम ने गौतस्करों पर कार्यवाही करते हुए 260.74 किग्रा गोमांस व गोकशी...
