दून पुलिस ने निभाया मानवता का कर्तव्य।
*थाना रायवाला:*
आज दिनांक 13-06-25 को थाना रायवाला को एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला ट्रेन के आगे कूदने वाली है, सूचना पर थाना रायवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा जनता के सहयोग से समझा बुझाकर उक्त महिला को ट्रेन के आगे कूदने से बचाया गया। पूछताछ करने पर महिला द्वारा बताया गया कि वह टिहरी फार्म गौहरी माफी थाना रायवाला में रहती है। महिला का आये दिन उसकी सास से विवाद होता रहता है, जिससे तंग आकर आज महिला अपने घर से गुस्से में आकर ट्रेन के आगे कूदने के लिये चली गयी थी। महिला से उसके परिवारजनों के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए महिला के पति को थाना रायवाला पर बुलाया गया। जहां महिला के पति द्वारा भी महिला को समझाया गया। इसके उपरान्त महिला को सकुशल उसके पति के सुपुर्द किया गया। सही समय पर पहुंचकर महिला की जान बचाने हेतु महिला के पति तथा अन्य जनमानस द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यकुशलता एवं तत्परता की प्रशंसा की गई। महिला के पति द्वारा दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया। 
*पुलिस टीम-*
01: अ0उ0नि0 अरुण कुमार
02: कानि0 सुनील0
3: म0कानि0 गार्गी
More Stories
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
