चारधाम यात्रा को लेकर अधिकारियों ने किया मां भद्रकाली मंदिर में पूजन
चारधाम यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की कामना को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मां भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। एआरटीओ ने संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति सहित अन्य संगठनों से भी यात्रा को सफल बनाने में सहयोग की अपील की। एआरटीओ प्रशासन आरएस कटारिया व एआरटीओ रश्मि पंत (प्रवर्तन) की उपस्थिति में विभागीय कर्मचारियों ने धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया। एआरटीओ प्रशासन आरएस कटारिया ने कहा कि मां भद्रकाली मंदिर से चारधाम यात्रा का पड़ाव शुरू होता है। चारधाम यात्रियों पर मां भद्रकाली की कृपा बनी रहे, पूरी यात्रा सुरक्षित व शांतिपूर्ण संपन्न हो, यही प्रार्थना है। इस दौरान परिवहन कर अधिकारी अनिल कुमार, संभागीय निरीक्षक प्रदीप रौथाण, संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष भूपाल सिंह नेगी, टीजीएमओ निदेशक बलबीर सिंह रौतेला, यातायात कंपनी से प्यारेलाल जुगरान आदि उपस्थित रहे।
आज से होंगे आफलाइन पंजीकरण
यात्रा बस अड्डा स्थित ट्रांजिट कैंप में सोमवार से यात्रा के लिए आफलाइन पंजीकरण शुरू होंगे। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि सुबह सात बजे से पंजीकरण का काम शुरू होगा। ट्रांजिट कैंप में 24 पंजीकरण केंद्र बनाए गए हैं। छह केंद्र आइएसबीटी में बनाए गए हैं। ऋषिकेश में कुल 30 काउंटर बनाए गए हैं। इसके साथ ही होटल, धर्मशालाओं में ठहरे उन यात्रियों का पंजीकरण वहीं होगा जो संयुक्त रोटेशन की बसों से चारधाम यात्रा पर जाएंगे। इसके लिए 25 यात्री मित्र तैनात किए गए हैं। चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों के आने का सिलसिला जारी है।
More Stories
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
