उत्तराखंड में अवैध मदरसों पर सरकार सख्त, अब तक 180 किए गए सील; अन्य पर कार्रवाई जारी
उत्तराखंड में बिना पंजीकरण के चल रहे अवैध मदरसों पर सरकार की सख्ती जारी है। इस कड़ी में पिछले माह से चल रहे अभियान के तहत अभी तक राज्यभर में 180 अवैध मदरसे सील किए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ किया है कि कानून के दायरे से बाहर कोई संस्था संचालित नहीं होने दी जाएगी और इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत 452 मदरसे पंजीकृत हैं। पूर्व में हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर समेत अन्य क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मदरसे संचालित होने पर सरकार ने सर्वे कराया। इसमें बात सामने आई कि प्रदेशभर में 500 से ज्यादा मदरसे अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। इनका न तो मदरसा शिक्षा बोर्ड में पंजीकरण है और न ये मदरसों के मानकों को पूरा करते हैं। इसे देखते हुए सरकार ने पिछले माह से अवैध मदरसों के विरुद्ध अभियान छेड़ा हुआ है। इस बात की भी जांच कराई जा रही है कि अवैध रूप से चल रहे मदरसों को फंडिंग कहां से हो रही है। यही नहीं, मदरसों के पंजीकरण की व्यवस्था में भी बदलाव के लिए कसरत चल रही है। इस बीच अवैध मदरसों के विरुद्ध चल रहे अभियान के तहत शनिवार को हरिद्वार जिले में रुड़की के भगवानपुर क्षेत्र में तीन अवैध मदरसे सील किए गए। इसके साथ ही राज्य में अब तक सील किए गए अवैध मदरसों की संख्या बढ़कर 180 हो गई है। बताया गया कि राज्य के विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में अवैध रूप चल रहे मदरसे जांच के दायरे में हैं।
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
