उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, भारी बारिश के आसार; आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बीते कई दिनों से चल रहे सूखे का क्रम टूटने के आसार हैं। प्रदेशभर में आज हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। जबकि, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झक्कड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है और पारे में भी गिरावट के आसार हैं। मंगलवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से तेज धूप खिली रही। दोपहर बाद हवा चलने लगी और आंशिक बादल भी मंडराने लगे। पर्वतीय क्षेत्रों में घने बादलों का डेरा रहा। जबकि, कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आर्द्रता बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में करीब दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है, जो कि सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत समेत आसपास के क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में भी हल्की वर्षा और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व मैदानी क्षेत्रों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
More Stories
जिला प्रशासन का एक्शन शुरू डोईवाला में 12 तथा विकास नगर में 2 घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर किए गए जब्त।
उच्च स्तर की घबराहट के कारण हो रही बुकिंग और ग्राहकों की अधिक संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया...
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
