तमिलनाडु के मंत्री स्टालिन द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ की गई टिप्पणी के विरोध में सनातन धर्म सभा ने किया विरोध प्रदर्शन
मसूरी। सनातन धर्म सभा लंढौर ने तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म के विरोध में की गई टिप्पणी पर प्रदर्शन किया व जुलूस निकाला। वहीं इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की व उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
सनातन धर्म सभा के नेतृत्व में लंढौर बाजार से घटाघर होते हुए प्रदर्शनकारियों ने शहीद भगत सिंह चौक तक रैली निकाली। इस मौके पर सनातन धर्म सभा को अग्रवाल महासभा ने भी समर्थन दिया। अग्रवाल महासभा के सचिव संदीप अग्रवाल ने कहा कि तमिलनाडु के मंत्री की सनातन धर्म के विरोध में की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की व कहा कि अगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को उग्र किया जायेगा।
इस मौके पर छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बादल प्रकाश ने कहा कि उनकी टिप्पणी से सनातन धर्मियों में भारी आक्रोश है उन्होंने कहाकि सनातन धर्म सदभावना का धर्म है जो सभी को साथ लेकर चलता है ऐसे में उनकी टिप्पणी से गहरा आघात लगा है। वहीं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। रैली में संस्कृत महाविद्यालय के छात्र भी शामिल हुए।
इस मौके पर सनातन धर्म सभा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महेद्र कुमार, अनिल गोयल, प्रकाश राणा, राकेश अग्रवाल, शरद गुप्ता, अभिलाष, सपना शर्मा, ज्योति पुंडोरा, परमजीत कोहली, नागेद्र उनियाल, अवतार कुकरेजा, राकेश ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
More Stories
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया होलिका दहन कार्यक्रम
होलिका दहन आज दिनांक 02/03/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ...
उत्तराखण्ड में सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.वी. वैक्सीन का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।...
सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
देहरादून के सुदधोवाला स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इन फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के समस्त...
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
