भवन कर का सात करोड़ का बकाया, पालिका ने किये नोटिस जारी, तय समय तक कर लें अपना भवन कर जमा
मसूरी। नगर पालिका परिषद का वित्तीय वर्ष में सात करोड़ का भवन कर आदि बाकी है, जिसको लेकर अब पालिका ने बकायादारों को नोटिस जारी कर शीघ्र कर जमा करने को कहा है, तय समय पर बकाया जमा नहीं किया तो विधिक कार्यवाही पर भी अमल किया जा सकता है।
नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि वितीय वर्ष में सात करोड से अधिक का भवन कर आदि सहित बकाया है जिस पर पालिका ने बकायादारों को नोटिस जारी किये हैं और बकाया जमा कराने को कहा है। जिस पर कर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीँ कर अधीक्षक विनय प्रताप सिंह ने बताया कि लगभग 7 करोड रुपए का कर लोगों पर बकाया है, जिसे लेकर नगर पालिका द्वारा बकायेदारों को कर जमा करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि कई लोगों द्वारा लगभग चार-पांच वर्षाे से कर जमा नहीं किया जा रहा है। यदि’ बकायेदारों द्वारा तय समय पर कर जमा नही किया जाता है तो पालिका द्वारा विधिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। इसको लेकर नगर पालिका ने सभी बकायेदारों को नोटिस जारी कर दिए हैं।
More Stories
पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया होलिका दहन कार्यक्रम
होलिका दहन आज दिनांक 02/03/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ...
उत्तराखण्ड में सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.वी. वैक्सीन का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।...
सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
देहरादून के सुदधोवाला स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इन फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के समस्त...
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला भवन सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्राधिकरण...
देहरादून में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का हुआ भव्य उद्घाटन
देहरादून के रेंजर्स मैदान में 30वें ‘दिव्य कला मेला’ का भव्य उद्घाटन हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड...
