आईडीएच के समीप पूर्व की बोर्ड में बना था सेग्रीगेशन सेंटर, एक माह में बन जायेगा बायो मेथिन प्लांट, फिर नही होगी परेशानी: पालिकाध्यक्ष
मसूरी। आईडीएच में नगर पालिका द्वारा संचालित किए जा रहे कूडा कलेक्शन सेंटर को लेकर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि यह सेंटर पूर्व की बोर्ड द्वारा बनाया गया था, लेकिन अब वहां पर मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरमेंट के सहयोग से एमआरएफ सेंटर निर्मित किया जा रहा है। जिसमे बॉयो मेथिन प्लांट एक माह में बन कर तैयार हो जायेगा, इसके बाद किसी को परेशानी नहीं होगी।
नगर पालिका अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि आईडीएच के पास पूर्व की बोर्ड द्वारा सेग्रीगेशन हाउस बनाया गया था। अब उसे वहां से हटाना संभव नहीं है। जहां तक कूड़े का सवाल है तो कूडा घर में कूडा मिलेगा ही। कुछ लोग इसे लेकर विरोध की राजनीति कर रहे हैं, जबकि वे वर्तमान प्रदेश सरकार की पार्टी के पदाधिकारी हैं। उनको दलगत राजनीति करने के बजाय इस समस्या को सरकार, मंत्री व जिलाधिकारी के समक्ष रखना चाहिए व मसूरी के कूड़े को शीशम बाड़ा लाने के लिए खोलने की मांग करनी चाहिए, ताकि यहां का कूड़ा वहां जा सके। ऐसा होने के बाद एक घंटे से अधिक समय तक यहां कूडा नहीं मिलेगा और गीला व सूखे कूड़े का वहीं निस्तारण किया जा सकेगा। दलगत राजनीति ठीक नही है। वहां पर जो नागरिकों को समस्या हो रही है, उसे वे भी समझ सकते हैं। इसी समस्या के मद्देनजर समाधान हेतु कूड़े को सेग्रीगेशन करने के लिए बॉयो मेथिन प्लांट निर्मित किया जा रहा है। इसके बनने के बाद यहीं पर कूडा निस्तारित किया जायेगा। जिसके बाद कूड़े की वजह से अभी लोगों को जो परेशानी हो रही है वह नहीं होगी। एमआरएफ सेंटर बनाया जा रहा है। यहां पर बॉयो मिथिन प्लांट के लगने के बाद कोई गंदगी नहीं होगी और न किसी को परेशानी होगी।
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
