स्वास्थ्य मंत्री ने चमोली घटना में घायल हुये लोगों का जाना हालचाल
देहरादून। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत आज चमोली से लौटकर एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने चमोली हादसे में घायल हुये लोगों का हालचाल जाना। डा. रावत ने घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिये एम्स प्रशासन एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घायलों की हरसंभव मदद के लिये तैयार है, साथ ही उन्होंने बताया कि सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं।
एम्स ऋषिकेश पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह ने चमोली हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस दुर्घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दे दिये हैं और जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। डा. रावत ने एम्स ऋषिकेश में भर्ती घायल लोगों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनकी हरसंभव मदद को तैयार है। इस दौरान उन्होंने एम्स निदेशक से ऑनलाइन बातचीत कर मरीजों के उपचार हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने घायलों के उपचार में जुटे चिकित्सकों से मिलकर उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न होने की भी बात कही। डा. रावत ने बताया कि आज चमोली से 5 घायलों को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है, जबकि 6 घायलों को कल ही एम्स लाया जा चुका था। उन्होंने बताया कि एम्स में घायलों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री डा. रावत ने बताया कि हासदे में घायल हुये सभी लोग अब खतरे से बाहर हैं और शीघ्र ही वह स्वस्थ हो जायेंगे।
इस दौरान कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा भी मौजूद रहे।
More Stories
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया होलिका दहन कार्यक्रम
होलिका दहन आज दिनांक 02/03/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ...
उत्तराखण्ड में सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.वी. वैक्सीन का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।...
सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
देहरादून के सुदधोवाला स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इन फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के समस्त...
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण का प्राधिकरण क्षेत्रों में अवैध निर्माण, अवैध प्लाटिंग के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। एमडीडीए ने नियमों...
