
एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के तत्वाधान में 150 से अधिक फलदार पौधे रोपे गए
मसूरी। एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब ने मसूरी वन प्रभाग, क्यारकुली भटटा ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका एनएमएचएस के सहयोग से क्यारकुली गांव में वृहद वृक्षारोपण किया। इस मौके पर 150 से अधिक फलदार पौधे रोपे गये।
एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के तत्वाधान में हरेला पर्व की पूर्व बेला पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 150 से अधिक फलदार पौधे रोपे गये। वृक्षारोपण में मसूरी वन प्रभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, क्यारकुली भटटा ग्राम पंचायत की ग्रामीणों सहित नेशनल मिशन ऑफ हिमालयन स्टडीज के सदस्यों ने भाग लिया। वृक्षारोपण हेतु वन प्रभाग मसूरी द्वारा पौधे उपलब्ध करवाये गए व क्यारकुली गांव के महेंद्र सिंह ने अपनी भूमि वृक्षारोपण के लिए उपलब्ध करवायी।
इस मौके पर क्यारकुली भटटा ग्राम पंचायत की प्रधान कौशल्या रावत ने कहा कि पंचायत में अभी तक चालीस हजार पौधे लगाये जा चुके हैं, जिसमें 80 प्रतिशत पौधे जीवित है। उन्होंने कहा कि पौध रोपण केवल नाम के लिए नहीं होना चाहिए जो पौधे लगाये जाते हैं, उसकी देखभाल भी की जायेगी। उन्होने कहा कि क्यारकुली में पहले बर्फबारी होती थी। वह चाहते है कि वृक्षारोपण अधिक संख्या में हो ताकि भविष्य में यहां बर्फबारी हो सके।
इस मौके पर मसूरी वन प्रभाग के रेंज अधिकारी एसपी गैरोला ने कहा कि एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब द्वारा यहां पर 150 से अधिक पौधे रोपे गये हैं, जिसमें बांज, निंबू, अमरूद, दालचीनी, संतरे आदि के पौधे रोपे गये। उन्होंने एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब एवं क्यारकुली ग्राम पंचायत का विशेष आभार व्यक्त किया। दोनो संस्थाएं पर्यावरण के प्रति जागरूक हैं और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं।
इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष राकेश रावत ने कहा कि पौधा रोपण स्वच्छ हवा, पर्यावरण संरक्षण एवं पानी के लिए जरूरी है। वहीं कहा कि आक्सीजन की कीमत लोगों को कोरोना में पता चली इसलिए पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। उन्होंने एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब का विशेष आभार व्यक्त किया कि उन्होंने वृक्षारोपण के लिए क्यरकुली भटटा ग्राम पंचायत को चुना।
इस मौके पर एक्टिव मीडिया प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने सभी सहयोगकर्ताओं विशेष कर मसूरी वन प्रभाग, क्यारकुली ग्राम प्रधान कौशल्या रावत व ग्रामीणों, नेशनल मिशन ऑफ हिमालय स्टडीज व भाजपा मसूरी मंडल का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर रेंज अधिकारी एसपी गैरोला, डिप्टी रेज अधिकारी केसरी चंद रमोला, जगजीवन लाल, वन दरोगा एसपी भटट, ज्ञान सिंह तोमर, दीवान सिंह नेगी, प्यारे लाल चमोली, विशन, विनोद, गौतम, राहुल, एक्टिव मीडिया में महामंत्री सूरत सिंह रावत, बिजेंद्र पुंडीर, उपेंद्र लेखवार, हरीश कालरा, आशीष भटट, दीपक सक्सेना, मोहसिन तन्हा, राजवीर रौंछेला, दीपक रावत, धमेंद्र सिंह, भानू काला, शुभम गैरोला, रवि बंसवाल आदि मौजूद रहे।