एनएच707A पर गिरा पेड़ व बिजली का खंबा, दो घंटे की मशक्कत के बाद खुला मार्ग
मसूरी। लगातार हो रही बारिश के कारण एनएच 707ए पर भूस्खलन होने से पेड़ व बिजली का खंबा सड़क पर गिर गया,जिससे मार्ग अवरूद्ध हो गया। जिसके बाद रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई। सूचना पर संबंधित विभाग मौके पर पहुंचे व पेड़ और बिजली का खंबा हटाकर मार्ग को खोला गया व यातायात को सुचारू किया गया।
लगातार हो रही बारिश के कारण एनएच 707ए टिहरी बाईपास रोड पर फरक्लब के समीप भूस्खल हो गया, जिसके कारण एक पेड़ व बिजली का खंबा भी गिर गया। जिससे रोड़ बंद हो गई व सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारे लग गई।
सूचना मिलने पर एनएच के अधिकारी, वन विभाग, पुलिस, बिजली विभाग व फायर सर्विस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे व पेड़ को काटकर हटाया गया व बिजली के खंबे से तारे हटा कर जेसीबी लगाई गई व रोड साफ किया गया। जिसके दो घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका। वहीं बिजली का खंबा टूटने के कारण दो घंटे से भी अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति ठप्प रही। लेकिन उपभोक्ताओं को अन्य फीडर से बिजली की आपूर्ति की गई। विद्युत विभाग के अनुसार लाइन बनाने में समय लगेगा। वहीं मौसम की वजह से विलंब हो सकता है।
More Stories
निर्माणाधीन बिल्डिंग मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
*प्रेस नोट* *मीडिया सेल देहरादून* *दिनांक- 21/03/2026* थाना नेहरू कॉलोनी दिनांक 17/03/2026 को वादी आलोक नौटियाल पुत्र दत्ताराम नौटियाल निवासी...
एस.एस.पी. हरिद्वार के निर्देश पर नवरात्रों के दृष्टिगत पुलिस द्वारा लगायी गई अतिरिक्त ड्यूटियाँ
हरिद्वार पुलिस चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मनसा देवी मंदिर एवं चंडी देवी मंदिर एवं अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं...
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन सम्मेलन में पुलिस कर्मियों की समस्याओ की ली जानकारी,...
नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली पटेलनगर दिनांक 13-03-2026 को वादिनी निवासी आजाद काँलोनी पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर एक लिखित तहरीर दी की...
जिला प्रशासन का एक्शन शुरू डोईवाला में 12 तथा विकास नगर में 2 घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर किए गए जब्त।
उच्च स्तर की घबराहट के कारण हो रही बुकिंग और ग्राहकों की अधिक संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया...
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
