मसूरी: पर्यटकों की कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से चालक गंभीर रूप से घायल
मसूरी। मसूरी घूमकर चकराता जाते समय कैंपटी फाॅल से आगे कांडी खाल मसूरी बैंड के समीप दिल्ली के पर्यटकों के कार पर अचानक पहाड़ी से पत्थर गिरने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, सूचना मिलने पर कैंपटी से पुलिस मौके पर पहुंची व घायल को मसूरी उप जिलाचिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है, बाकी सवारी सुरक्षित है।
कैपटी थानाध्यक्ष अमित शर्मा ने बताया कि दिल्ली से मसूरी होकर चकराता जाते समय कार संख्या डीएल 10सीक्यू 8848 पर कैंपटी फाॅल से चार किमी यमुना की ओर मसूरी बैंड कांडी खाल के समीप अचानक पहाड़ी से कार के उपर पत्थर गिरे जिससे कार चालक अश्वनी यादव पुत्र राम धीरज यादव उम्र 43 निवासी पक्का क्वार्टर शक्ति नगर नार्थ दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक अनिल भटट, हेड कांस्टेबल मनीष, आनंद नौटियाल मौके पर पहुचे व घायल चाालक को तत्काल 108 के माध्यम से उप जिलाचिकित्सालय लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं वाहन में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं किसी को भी चोट नहीं आयी। कार में राजीव कुमार राठौर उम्र 49 पुत्र दयानंद राठौर, अंजू राठौर, उम्र 47 पत्नी राजीव कुमार राठौर, पुष्कर राठौर उम्र 16 वर्ष पुत्र राजीव कुमार राठौर निवासी गण लोरेंश केशवपुरम दिल्ली हैं।
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
