आईटीबीपी के कंबेट विंग क्षेत्र में किया वृक्षारोपण, मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष व आईजी ने पौधा लगाकर किया पौधरोपण का शुभारंभ
मसूरी। भारत तिब्बत पुलिस अकादमी के कंबेट विंग क्षेत्र में बल के जवानों व मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं ने पौधारोपण किया। पौधा रोपण कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, अकादमी के निदेशक व आईजी पीएस डंगवाल ने पौधा लगाकर शुभारंभ किया।
भारत सरकार गृह मंत्रालय के निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण व संतुलन बनाने के उददेश्य से केंद्रीय सशस्त्र बलों द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिसके तहत मसूरी में भी आईटीबीपी अकादमी द्वारा लगातार वृक्षारोपण कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में अकादमी के निदेशक पीएस डंगवाल, सेनानी कंबेट विंग जीपु एस सहित मसूरी गर्ल्स की छात्राओं व बल के जवानों ने विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाये।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि एक ओर जहां आईटीबीपी मसूरी सहित हर जगह सड़क दुर्घटनाओं व आपदाओं में सहयोग करती है, वहीं मसूरी को हरा भरा बनाने में भी अपना अहम योगदान दे रही है। इसके लिए वे बल के अधिकारियों व जवानों का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात है कि जो पौधे बल के माध्यम से लगाये जा रहे है, उनकी पूरी देखभाल की जाती है। इस तरह इन पौधो से आने वाली पीढियों को प्रदूषण रहित वातावारण मिल सकेगा।
इस मौकें पर पौधरोपण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाने के लिए अकादमी के निदेशक आईजी पीएस डंगवाल ने पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता व मसूरी गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं का धन्यवाद किया। वहीं दूसरी ओर बल के जवानों ने तिब्बतन होम्स, सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कालेज में भी उप सेनानी छविंद्र कुमार सेठी, इंस्पेक्टर राम राज चौधरी, शूरवीर आदि सहित बल के जवानों ने दो सौ से अधिक पौधे रोपे।
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
