उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए व हरेला पर्व को लेकर 14 से 17 जुलाई तक स्कूलों की छुट्टी
देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश संभावना को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों में 14 और 15 जुलाई को छुट्टी घोषित की है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छुट्टी रहेगी। राहत की बात यह है कि छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों और कर्मचारियों को भी अवकाश मिलेगा।
आगामी दो दिनों में अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए 14 और 15 जुलाई को राज्य भर के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। वहीं शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को भी छुट्टी दी गई है। 16 जुलाई को रविवार है। 17 जुलाई को उत्तराखंड में हरेला पर्व के उपलक्ष में अवकाश रखा गया है। इसके चलते बच्चों को वीकेंड पर 4 दिन की छुट्टी मिल गई है।
राज्य आपातकालीन परिचालन के ड्यूटी ऑफिसर अजीत सिंह की ओर से राज्य के सभी जिला अधिकारियों और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। पत्र में कहा गया है कि 14 और 15 जुलाई को राज्य में अतिवृष्टि की संभावना है। इस कारण प्रदेश में विभिन्न प्रकार की आपदाएं भूस्खलन, बोल्डर गिरना, जलभराव, सड़क मार्ग आदि बंद होने की घटनाएं घटित हो रही है। किसी भी अप्रिय घटना के होने की संभावना को देखते हुए आपदाओं के न्यूनीकरण एवं प्रबंधन के लिए 14 और 15 जुलाई को राज्य के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 2 दिन की छुट्टी घोषित की गई है।
More Stories
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
