तेजी से बढ़ी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता, इस मामले में सीएम योगी को पछाड़कर बने नम्बर वन
देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक बार फिर लंबी छलांग लगाते हुए फेसबुक पर फॉलोअर्स की संख्या में नंबर वन बन गए हैं. उन्होंने फेसुबक पर 76 लाख फॉलोअर्स के साथ बीजेपी शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों को पछाड़ दिया है. इस मामले में उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भी पछाड़ दिया है. योगी आदित्यनाथ फेसबुक पर 75 लाख से ज्यादा फॉलोअस के साथ दूसरे पायदान पर हैं. बता दें पिछले दिनों सीएम धामी एक सर्वे में देश के सबसे हैंडसम युवा मुख्यमंत्री के खिताब से भी नवाजे जा चुके हैं.
हालाँकि ट्विटर पर सीएम योगी आदित्यनाथ नंबर वन पर बने हुए हैं. सीएम योगी के ट्विटर पर ढाई करोड़ फॉलोअर्स हैं, जबकि पुष्कर सिंह धामी के सिर्फ 4 लाख दो हजार फॉलोअर्स हैं. फेसबुक पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी के 76 लाख तो सीएम योगी के 75 लाख फॉलोअर्स हैं. एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 50 लाख और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के 18 लाख फॉलोअर्स हैं.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं. मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते ही उन्होंने सबसे पहले बड़ा फैसला लेते हुए राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कमेटी गठित कर दी थी. साथ ही उन्होंने नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण और हिंदूत्व के ऐजेंडे पर तेजी से फैसले लिए है. माना जा रहा है कि एक के बाद एक कई कड़े फैसले लेने के बाद सीएम धामी के फेसबुक पर फॉलोअर्स बढ़े हैं.
More Stories
जिला प्रशासन का एक्शन शुरू डोईवाला में 12 तथा विकास नगर में 2 घरेलू सिलेंडर व्यावसायिक उपयोग किए जाने पर किए गए जब्त।
उच्च स्तर की घबराहट के कारण हो रही बुकिंग और ग्राहकों की अधिक संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया...
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
