मसूरी: भूस्खलन के बाद खतरे में रैन बसेरा भवन व आसपास के आवास, SDM ने किया निरीक्षण
मसूरी। किंक्रेग स्थित रैन बसेरा भवन के नीचे का पुश्ता ढहने से रैन बसेरे में रहने वाले परिवारों सहित उससके नीचे की दुकानों व आवासों को खतरा पैदा हो गया है, जिसे देखते हए एसडीएम नंदन कुमार ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया व तत्काल प्रभाव से पुश्ता लगाने के निर्देश दिए। वहीं मौसम को देखतेे हुए वहां रह रहे परिवारों को रिलीफ सेंटर में भेजने के निर्देश दिए।
किंक्रेग स्थित रैन बसेरे के भवन के नीचे का पुश्ता ढहने रैन बसेरे के साथ ही उसके दायरे में आने वाली दुकानों, आवासों व उनमे रहने वाले परिवारों को भारी खतरा पैदा हो गया है। एसडीएम नंदन कुमार ने मौके पर जाकर इसका निरीक्षण किया व नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को तत्काल यहां पर पुश्ता लगाने के निर्देश दिए है व मौसम में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए वहां रह रहे परिवारों को विस्थापित करने के भी निर्देश दिए है। वहीँ उन्होंने कहा कि जहां तक मुआवजे की बात है उसमें ऐसा कोई नुकसान नहीं हुआ है, फिर भी जो संभव होगा किया जायेगा।
वहीं स्थानीय निवासी दिनेश उनियाल ने एसडीएम को समस्या के बारे में विस्तार से बताया व कहा कि खतरे को देखते हुए वे रात भर सोये नहीं हैं व परिवार के साथ जागते रहे। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल भी मौके पर मौजूद रहे व एसडीएम से यहां रह रहे परिवारों को जब तक मरम्मत पूरी नहीं होती विस्थापित करने को कहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे।
More Stories
विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह” का आयोजन
देहरादून दिनाँक 11 मार्च, 2026, भवन सभागार, सर्वे चौक देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के...
डीएम जन दर्शन; त्वरित न्याय; प्रभावी एक्शन; फरियादियों का उमड़ता सैलाब; मौके पर ही निस्तारण
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
साड़ी गौरव मैराथन’’ में महिलाओं ने दिखाया उत्साह, परम्परा और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के गौरव, सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित ‘‘साड़ी गौरव मैराथन’’ का आयोजन जिला...
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा जागरूकता अभियान
जनपद में चल रहे जनजागरूकता अभियान “पुलिस आपके द्वार” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार भगवानपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक...
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
