एसएसपी देहरादून के निर्देश पर लगातार चल रहा दून पुलिस का जागरूकता अभियान
थाना बसंत विहार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता कार्यक्रम पुलिस आपके द्वार के परिपेक्ष में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु आज दिनांक 31/01/26 को बसंत विहार पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत ऋषिविहार में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान में पुलिस द्वारा उपस्थित महिलाओं तथा बालिकाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, साइबर अपराधों से बचाव, महिला सुरक्षा एवं हेल्पलाइन नंबरों तथा डिजिटल अरेस्ट/ साइबर स्टॉकिंग/ फेसबुक/ इंस्टाग्राम आदि पर फेक आईडी बनाकर अश्लील फोटो/ वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर ठगी का प्रयास करने तथा साइबर ठगों द्वारा की जाने वाली फर्जी कॉलो से सावधान रहने तथा किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक ना करने आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों, 112 (आपातकालीन सहायता), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध सहायता केंद्र), 1078 (बाल सहायता हेल्पलाइन), 181 (महिला सशक्तिकरण हेल्पलाइन) के संबंध में भी अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित वाहन संचालन की महत्ता पर भी प्रकाश डालते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
More Stories
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
