मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय देहरादून में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मनोज कुमार शर्मा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारम्भ किया गया।
समारोह के दौरान सी0एम0ओ0 डॉ0 मनोज शर्मा द्वारा विभाग में कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण से कार्य करने वाले विभिन्न संवर्गों/चिकित्सा इकाईयों के 39 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने संबोधन में डॉ0 मनोज शर्मा ने कहा कि स्वाधीन राष्ट्र एवं गणतंत्र की स्थापना के लिए आजादी के योद्धाओं और महापुरुषों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था। ऐसे में यह हमारा नैतिक एवं राष्ट्रीय दायित्व है कि हम सब मिलकर देश को निरंतर आगे बढ़ाने और अपने गणतांत्रित मूल्यों की रक्षा के लिए स्वतः स्फूर्त होकर कार्य करें। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि हम अपने कार्यस्थल पर अपनी योग्यता एवं कुशलता से अधिक अनुशासन और मानवीय व्यवहार पर ध्यान दें। हमें राजकीय कार्य करते समय नियम और नीति के साथ-साथ अपनी नीयत को भी शुद्ध रखना होगा। समारोह का संचालन मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन चन्द्र जोशी द्वारा किया गया।
समारोह में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 वंदना सेमवाल, डॉ0 बिमलेश जोशी, डॉ0 प्रदीप राणा, डॉ0 कैलाश गुंज्याल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अरुणा नेगी, प्रशासनिक अधिकारी कांति शर्मा, जिला फार्मेसी अधिकारी एल.पी. भट्ट, वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी सुधा कुकरेती, सिटी अर्बन हेल्थ ऑफिसर राकेश बिष्ट, अभिषेक त्रिपाठी, नवीन नवानी, त्रिभुवन पाल सहित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
More Stories
कमान संभालते ही एक्शन में दिखे दून पुलिस कप्तान
आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मुख्य मार्गों पर पुलिस की विजिबिलिटी बढाते हुए आम जन के बीच सुरक्षा...
आर्म्स एक्ट मे सिडकुल पुलिस ने किया अभियोग पंजीकृत
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार दिनांक 14/2/2026 को थाना सिडकुल क्षेत्रांतर्गत संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग की कार्रवाई की...
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
