कनक चौक का नाम अब होगा महर्षि वाल्मीकि चौक
आज दिनांक 05.01.2026 को माननीय महापौर श्री सौरभ थपलियाल, श्री भगवत प्रसाद मकवाना, उपाध्यक्ष, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग एवं नगर आयुक्त द्वारा कनक चौक का निरीक्षण किया गया।
*निरीक्षण के दौरान कनक चौक का नामकरण महर्षि वाल्मीकि के नाम पर करने पर विचार-विमर्श किया। विचार-विमर्श के पश्चात निर्णय लिया गया कि*
_*कनक चौक का नाम अब होगा महर्षि वाल्मीकि चौक*_
लैंसडाउन चौक का नाम वीर केसरी चंद चौक के नाम पर रखा जाएगा। 
इस संबंध में नगर आयुक्त द्वारा अनुभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नामकरण प्रक्रिया को समय पर और प्रभावी ढंग से पूरा किया जा सके।
नगर आयुक्त ने बताया कि इस नामकरण का उद्देश्य नगर के प्रमुख चौकों के सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और साहित्यिक महत्व को सम्मानित करना है और नागरिकों में ऐतिहासिक और साहित्यिक जागरूकता को बढ़ावा देना है।
नगर निगम इस पहल के माध्यम से यह सुनिश्चित करना चाहता है कि शहर के सार्वजनिक स्थल न केवल पहचान के प्रतीक हों, बल्कि समाज और संस्कृति के सम्मान का माध्यम भी बनें।
More Stories
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया होलिका दहन कार्यक्रम
होलिका दहन आज दिनांक 02/03/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ...
उत्तराखण्ड में सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.वी. वैक्सीन का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।...
सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
देहरादून के सुदधोवाला स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इन फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के समस्त...
