दिलाराम चौक का सौंदर्यीकरण कार्य अंतिम चरण में
जिला प्रशासन देहरादून द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों के सुव्यवस्थित विकास एवं सौंदर्यकरण की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के राजपुर रोड स्थित दिलाराम चौक का सुधारीकरण एवं सौंदर्यकरण कार्य अंतिम चरण में पहुँच गया है, जिसे शीघ्र ही पूर्ण कर जनमानस को विधिवत समर्पित कर दिया जाएगा। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में शहर के चौक चौराहों का सुधारीकरण एवं सौन्दर्यीकरण गतिमान है। दिलाराम चौक को इस प्रकार विकसित किया जा रहा है कि यहाँ आने वाले पर्यटकों एवं आगंतुकों को उत्तराखण्ड राज्य की पौराणिक संस्कृति एवं समृद्ध लोक परंपराओं की सजीव झलक देखने को मिले। सौंदर्यीकरण कार्यों के माध्यम से चौक को राज्य की सांस्कृतिक पहचान से जोड़ते हुए विकसित किया गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, परंपराओं एवं ऐतिहासिक विरासत से परिचित हो सकें। जिला प्रशासन का उद्देश्य केवल यातायात को सुगम बनाना ही नहीं, बल्कि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को सांस्कृतिक प्रतीक के रूप में विकसित करना है, जिससे देहरादून की पहचान एक सुव्यवस्थित, सुंदर एवं सांस्कृतिक दृष्टि से समृद्ध शहर के रूप में स्थापित हो सके।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जिला प्रशासन द्वारा कुठालगेट एवं साईं मंदिर तिराहा का भी सुधारीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण कर उन्हें सफलतापूर्वक जनमानस को समर्पित किया जा चुका है, जिन्हें आम नागरिकों द्वारा सराहा गया है।
जिला प्रशासन देहरादून द्वारा भविष्य में भी शहर के अन्य प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों को इसी प्रकार सुव्यवस्थित एवं सौंदर्ययुक्त स्वरूप प्रदान किए जाने की योजना है, जिससे नागरिकों एवं पर्यटकों को बेहतर शहरी अनुभव प्राप्त हो सके।
More Stories
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
