नव वर्ष पर सड़क दुर्घटनाओं व पर्यटको की सुरक्षा के लिए परिवहन विभाग देहरादून मुस्तैद
परिवहन विभाग द्वारा नववर्ष पर पर्यटकां, यात्रियों की सुरक्षा व दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के दृष्टिगत तेजगति से वाहन चलाने, रैश ड्राईविंग व नशे का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिनांक 30-12-2025 एवं दिनांक 31-12-2025 को चैकिंग अभियान लगाया है। चैकिंग अभियान में जनपद देहरादून, हरिद्वार, टिहरी एवं उत्तरकाशी में प्रमुख मार्गों पर टीमों को चैकिंग हेतु लगाया गया है। इस हेतु सभी टीमों को एल्कोमीटर एवं स्पीडरडारगन से लैस किया गया है। टीमों द्वारा प्रमुख मार्गों पर पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही की जायेगी तथा ओवर स्पीड, रैश ड्राईविंग व नशे का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। 
देहरादून जनपद में देहरादून-मसूरी मार्ग, रिस्पना-हरिद्वार बाईपास-सहारनपुर मार्ग, चकराता मार्ग, सहस्रधारा मार्ग, रायपुर-मालदेवता-थानो मार्ग, रिस्पना-लच्छीवाला मार्ग, ़ऋशिकेश-रायवाला मार्ग, नेपालीफार्म-भानियावाला मार्ग पर टीमों को लगाया जायेगा।
आरटीओ प्रवर्तन, डॉ अनीता चमोला द्वारा बताया गया कि शराब/नशे का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों को गिरफ्तार कर वाहन का सीज कर दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त ओवर स्पीड करने वाले चालकों के विरूद्ध भी चालान एवं चालकां के लाईसेंस के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की जायेगी।
नशे का सेवन कर वाहन चलाते पाये जाने पर चालक को 06 माह की सजा या रू0 10000 का जुर्माना या दोनों हो सकता है। इसके अतिरिक्त चालक का लाईसेंस निलंबित/निरस्त हो सकता है।
डॉ0 अनीता चमोला, आरटीओ, प्रवर्तन देहरादून संभाग द्वारा सभी से अपील की गयी है कि वे नववर्ष में नियमों का पालन करते हुए मनायें तथा किसी प्रकार की रैश ड्राईविंग, ओवर स्पीड़िंग या नशे का सेवन कर वाहन न चलायें।
More Stories
मेयर सौरभ थपलियाल ने नगर आयुक्त नमामी बंसल संग किया नव निर्मित रोड का निरीक्षण
नगर निगम देहरादून द्वारा वार्ड संख्या 78, चौधरी कॉलोनी, आईएसबीटी के सामने लंबे समय से चली आ रही जलभराव की...
जिला प्रशासन का जनता दर्शन
मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प से प्रेरित जिला प्रशासन का जनदर्शन; सुनवाई से लेकर समयबद्ध न्याय प्रक्रिया तक जनमानस का विश्वास...
प्रस्तावित वीआईपी क्रार्यक्रम को लेकर हरिद्वार पुलिस का संजीदा रुख
हरिद्वार एसएसपी डोबाल ने देर रात बुलाई पुलिस ऑफिसर्स की वर्चुअल मीटिंग बैठक में समस्त राजपत्रित पुलिस ऑफिसर्स सहित समस्त...
दून पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात करते...
हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक
दिनांक-16.01.2026 को आयुक्त गढ़वाल मण्डल, गढ़वाल/अध्यक्ष हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकण की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में उपाध्यक्ष हरिद्वार रूड़की...
हरिद्वार नगर निगम मेयर किरण जैसल ने किया जरूरतमंदो को कम्बल वितरित
हरिद्वार के कनखल स्थित दक्ष मंदिर परिसर में जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाव के उद्देश्य से कंबल वितरित किए। इस...
