एच.आर.डी.ए. में सुशासन कैंप का आयोजन, 35 मानचित्र स्वीकृत – 16 निर्गत
हरिद्वार
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए हरिद्वार–रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) द्वारा आज सुशासन कैंप का सफल आयोजन प्राधिकरण मुख्यालय स्थित सभागार में किया गया। इससे पूर्व भी दो सुशासन कैंप आयोजित किए जा चुके हैं। 
कैंप में बड़ी संख्या में आवेदक अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु पहुँचे। आज के कैंप में सचिव HRDA श्री मनीष कुमार सिंह, संयुक्त सचिव श्री दीपक रामचंद्र सेठ, अधिशासी अभियंता श्री राजन सिंह, सहायक अभियंता श्रीमती वर्षा, सहायक अभियंता श्री प्रशांत सेमवाल, टेक्निकल कंसल्टेंट श्री गोविंद, अवर अभियंता एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
कैंप का निरीक्षण उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिका द्वारा किया गया। उन्होंने विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि आम जनता को वास्तविक रूप से सुशासन का लाभ प्राप्त हो सके।
कैंप के दौरान—
35 मानचित्र स्वीकृत किए गए,
16 मानचित्र निर्गत किए गए।
त्वरित समाधान और सहज प्रक्रिया से आवेदकों ने गहरी संतुष्टि व्यक्त की।
HRDA ने बताया कि अगला सुशासन कैंप 10 तारीख को पुनः हरिद्वार मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित किया जाएगा।
प्राधिकरण ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे सुशासन कैंप में पहुँचकर अपने निर्माण मानचित्र, शुल्क निस्तारण, तकनीकी समाधान एवं अन्य विकास संबंधी मुद्दों का त्वरित निस्तारण प्राप्त करें।
More Stories
मेयर सौरभ थपलियाल ने नगर आयुक्त नमामी बंसल संग किया नव निर्मित रोड का निरीक्षण
नगर निगम देहरादून द्वारा वार्ड संख्या 78, चौधरी कॉलोनी, आईएसबीटी के सामने लंबे समय से चली आ रही जलभराव की...
जिला प्रशासन का जनता दर्शन
मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प से प्रेरित जिला प्रशासन का जनदर्शन; सुनवाई से लेकर समयबद्ध न्याय प्रक्रिया तक जनमानस का विश्वास...
प्रस्तावित वीआईपी क्रार्यक्रम को लेकर हरिद्वार पुलिस का संजीदा रुख
हरिद्वार एसएसपी डोबाल ने देर रात बुलाई पुलिस ऑफिसर्स की वर्चुअल मीटिंग बैठक में समस्त राजपत्रित पुलिस ऑफिसर्स सहित समस्त...
दून पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात करते...
हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक
दिनांक-16.01.2026 को आयुक्त गढ़वाल मण्डल, गढ़वाल/अध्यक्ष हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकण की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में उपाध्यक्ष हरिद्वार रूड़की...
हरिद्वार नगर निगम मेयर किरण जैसल ने किया जरूरतमंदो को कम्बल वितरित
हरिद्वार के कनखल स्थित दक्ष मंदिर परिसर में जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाव के उद्देश्य से कंबल वितरित किए। इस...
