एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पूरे जनपद में दून पुलिस ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान
देहरादून पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में संदिग्धों की तलाश हेतु रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों, मॉल व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बीडीएस टीम के साथ की आकस्मिक चेकिंग 
चैकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर प्राप्त की सत्यापन संबंधित जानकारी संदिग्धों की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा समय समय पर अलग-अलग स्थानों पर वृह्द स्तर पर आकस्मिक चेकिंग के दिए हैं निर्देश
आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संदिग्धों की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों संदिग्ध वाहनो/व्यक्तियों की तलाश हेतु नियमित चेकिंग के अतिरिक्त समय- समय पर अलग- अलग स्थानों पर वृहद स्तर पर आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में आज दिनांक: 02/12/2025 को जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा थाना क्षेत्रों में स्थित रेलवे स्टेशन, बस स्टेशनों, मॉल व भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर आकस्मिक रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस, डॉग स्क्वाड तथा बम डिस्पोजल टीम द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन में यात्रियों/ वाहनों की सघन चेकिंग की गई, साथ ही भीड़ भाड़ वाले स्थानों व मॉल आदि में पार्किंग एरिया व आस पास अंधेरे स्थानों में चेकिंग कर संदिग्ध रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्रवाई की गई।
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी है।
More Stories
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
