दिल्ली में कार में विस्फोट की घटना के बाद दून पुलिस हाई अलर्ट पर
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के निर्दशों पर सम्पूर्ण जनपद में चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान एसएसपी देहरादून द्वारा स्वयं क्षेत्र में मौजूद रहकर पुलिस चेकिंग का लिए जा रहा जायजा जनपद की सीमाओं व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा प्रत्येक वाहन/ व्यक्ति की चेकिंग की जा रही सुनिश्चित
बस स्टेशन/रेलवे स्टेशन, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, मॉल आदि स्थानों पर डॉग स्क्वाड व बीडीएस टीम द्वारा की जा रही सघन चेकिंग
दिल्ली में कार में हुए विस्फोट की घटना के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा दिये गए निर्देशों पर एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को हाई अलर्ट पर रखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए है,
स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा देहरादून रेलवे स्टेशन पहुँचकर डॉग स्क्वाड व बीडीएस टीम द्वारा की जा रही चेकिंग के जायजा लिया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के साथ नगर के महत्वपूर्ण स्थानों पर स्वयं मौजूद रहकर प्रत्येक वाहन/ व्यक्ति की सघन चेकिंग सुनिश्चित कराई जा रही है, एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के अन्य राजपत्रित अधिकारियों द्वारा भी अपने- अपने क्षेत्रों में स्वयं मौजूद रहकर पुलिस चेकिंग के जायजा लिया जा रहा है।
More Stories
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
