वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
कोतवाली पटेलनगर
दिनांक 04/11/2025 वादी श्री संजीव शर्मा पुत्र स्व0 रामनाथ शर्मा निवासी 150 ए/5 शान्ति विहार गोविन्दगढ कैण्ट द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरो द्वारा पटेलनगर स्थित बाबा दीप सिंह मेडीकल हॉल के सामने से उनकी स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीयू-4599 को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-593/2025 धारा 303(2)बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का गहनता से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी व मुखबिर की सूचना पर दिनाँक 05-11-2025 को विशाल मेगामार्ट के पीछे खाली प्लाट से घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 01-मोहित गुप्ता पुत्र शिवदास गुप्ता तथा 02-सोजीब पुत्र नसीर अहमद को उक्त घटना में चोरी की गई स्कूटी संख्या: यू0के0-07-बीयू-4599 के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनो नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अजांम दिया गया था।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*
1- मोहित गुप्ता पुत्र शिवदास गुप्ता निवासी 171 मोहित नगर कावंली रोड, थाना बसन्त विहार, जनपद देहरादून, उम्र 33 वर्ष
2- सोजीब पुत्र नसीर अहमद निवासी इंजीनियर एनक्लेव फेस -02 जीएमएस रोड, देहरादून, उम्र 28 वर्ष
*बरामदगी:-*
स्कूटी एक्टिवा संख्या: यू0के0-07-बीयू-4599 सफेद रंग
*पुलिस टीम :-*
1- निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी कोतवाली पटेलनगर
2- उ0नि0 कैलाश चन्द
3- का0 मुकेश रावत
4- का0 संजीव कुमार
More Stories
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
