साइबर अपराधों के प्रति आमजनमानस तथा पर्यटकों को किया जागरूक
कोतवाली मसूरी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में आम जनमानस को साइबर ठगों के विरुद्ध जागरुक किए जाने हेतु व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं।
जिसके अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्र में दून पुलिस द्वारा लगातार आम जनमानस के बीच जाकर उन्हें साइबर ठगो द्वारा अपनाए जाने वाले हथकंडों तथा उनसे बचाव के तरीकों के संबंध में जागरुक किए जाने हेतु व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 14-10-25 को, दून पुलिस द्वारा कोतवाली मसूरी क्षेत्रान्तर्गत माल रोड, झूला घर आदि क्षेत्रों में आमजनमानस तथा पर्यटकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान पर्यटकों एवं स्थानीय नागरिकों को विभिन्न प्रकार के साइबर ठगी, फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी तथा उनसे बचाव के उपायों आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस टीम द्वारा लोगों को “साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930” एवं “www.cybercrime.gov.in” पोर्टल की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस अथवा साइबर सेल को देने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस कर्मियों द्वारा आमजन को साइबर सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित किए गए तथा उन्हें अपने बैंक डिटेल, ओटीपी, पासवर्ड आदि किसी के साथ साझा न करने की सलाह देते हुए सचेत किया गया।
*ऑनलाइन ठगी के विरुद्ध सतर्कता ही सबसे बड़ा उपाय है।*
*अतः सतर्क रहें, सुरक्षित रहे।*
More Stories
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया होलिका दहन कार्यक्रम
होलिका दहन आज दिनांक 02/03/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ...
उत्तराखण्ड में सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.वी. वैक्सीन का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।...
सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
देहरादून के सुदधोवाला स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इन फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के समस्त...
