बाइक से पटाखे फोड़कर रौब झाड़ना पड़ा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी
बाइक के साइलेंसर से पटाखे फोडने का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ था वायरल।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी दून ने दिये थे कार्यवाही के निर्देश
सार्वजनिक स्थान पर न्यूसेंस फैलाने पर पुलिस द्वारा बाइक चालक को हिरासत में लेकर की वैधानिक कार्यवाही, मोटर साइकिल को किया सीज
थाना नेहरू कॉलोनी
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो, जिसमें एक युवक अपनीे मोटर साइकिल के साइलेंसर से पटाखे फोड़कर न्यूसेंस फैलाते हुए दिखाई दे रहा था, का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सम्बन्धित वाहन चालक के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये। वीडियो के सम्बन्ध में जानकारी करने पर उक्त वीडियो नेहरू कालोनी क्षेत्र का होने की जानकारी प्राप्त हुई। मोटर साइकिल के नम्बर से वाहन चालक के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए वाहन चालक को हिरासत में लेकर वाहन सहित थाना नेहरू कालोनी पर लाया गया, जहां वाहन स्वामी अजय पुत्र मुकेश निवासी रिस्पना नगर देहरादून के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की गई तथा वाहन स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-एफजी-6687 को सीज किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-
अजय पुत्र मुकेश निवासी रिस्पना नगर, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष।
सीज वाहन
स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-07-एफजी-6687
More Stories
अपनी पहली बैठक में ही कडक तेवर में दिखे एसएसपी देहरादून
आज दिनांक: 14-02-26 को जनपद देहरादून का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त...
24 घंटे के भीतर पकड़ में आया पोक्सो एक्ट का आरोपी
मंगलोर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली मंगलौर पर शिकायती प्रार्थनापत्र देकर मुनत्याज उर्फ बिल्डर नामक व्यक्ति पर शिकायतकर्ता के नाबालिक बेटे...
नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी 24 घंटे में सलाखों के पीछे
कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्र निवासी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र -16 वर्ष के साथ कुलदीप शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी-वानप्रस्थ...
अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोज़र, 10 बीघा क्षेत्र में ध्वस्तीकरण
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। इसी क्रम में देहरादून जनपद...
मा० न्यायालय से वांछित चल रहे 01 वारण्टी को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली भगवानपुर एस. एस. पी हरिद्वार द्वारा मा० न्यायालय से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने...
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में विज़न से विज़िबल डेवलपमेंट की ओर एमडीडीए
देवभूमि उत्तराखंड को सुनियोजित, सुरक्षित और भविष्य के अनुरूप विकसित करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के...
