प्राधिकरण द्वारा प्रत्येक शनिवार को टास्क फोर्स द्वारा अवैध प्लाटिंग को चिन्हित कर नोटिस एवं सीलिंग की कार्रवाई के लिए आदेश दिए
मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों पर नकेल कसने के लिए सघन अभियान तेज कर दिया है। अब हर शनिवार को विशेष टास्क फ़ोर्स द्वारा औचक निरीक्षण कर अवैध निर्माणों को नोटिस जारी करने के साथ-साथ ज़रूरत पड़ने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार अवकाश होने पर यह कार्रवाई शुक्रवार को होगी।
,प्राधिकरण के अनुसार आगामी शनिवार (20 सितम्बर) को पछवादून के डाकपत्थर, विकासनगर और हरबर्टपुर क्षेत्रों में तथा 27 सितम्बर को सहसपुर, भाऊवाला और सेलाकुई क्षेत्रों में टीम तैनात की जाएगी। टास्क फ़ोर्स को कम से कम 10 अवैध निर्माण सील/ध्वस्त करने का लक्ष्य दिया गया है।एमडीडीए सचिव ने बताया कि हर क्षेत्र के लिए सहायक अभियंता, अवर अभियंता और सुपरवाइज़र नामित किए गए हैं, जो सुबह 10 बजे तक हरबर्टपुर कैंप कार्यालय में एकत्र होकर कार्रवाई करेंगे।

उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने कहा मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण में अवैध निर्माण को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमानुसार विकास ही हमारी प्राथमिकता है। इसीलिए टास्क फ़ोर्स को सख़्ती से कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। जनता से भी अपील है कि वह नियमों के अनुरूप ही निर्माण कार्य करें।अन्य सेक्टरों में भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी, जिसके लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे।
More Stories
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया होलिका दहन कार्यक्रम
होलिका दहन आज दिनांक 02/03/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ...
उत्तराखण्ड में सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.वी. वैक्सीन का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।...
सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
देहरादून के सुदधोवाला स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इन फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के समस्त...
