अपराधियों पर दून पुलिस का कसता शिकंजा
कोतवाली कैंट
दिनाँक 07/09/2025 को श्रीमती सुजाता क्षेत्री पत्नी श्री गजेन्द्र क्षेत्री निवासी- कुम्हार मण्डी, ईदगाह, थाना कैन्ट द्वारा थाना कैंट पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि कुछ युवकों द्वारा उनके पुत्र के साथ मारपीट करते हुए उस पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उनका पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कैंट पर तत्काल मु0अ0सं0- 143/2025 धारा 115(2)/117(2)/118(2)/126(2)/351(3) 352/ 109, 3(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल कोतवाली कैंट में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी हेतु सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया साथ ही प्राप्त जानकारी के आधार पर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनाँक 10/09/2025 को पुलिस द्वारा घटना में शामिल 01 अभियुक्त प्रथम ठाकुर पुत्र सूरत ठाकुर को गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये 02 अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त :-*
प्रथम ठाकुर पुत्र सूरत ठाकुर निवासी 92 राजीव कालोनी, गोविन्दगढ़, देहरादून हाल- खुड़बुड़ा मोहल्ला, प्रकाश नगर, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष।
*वांछित अभियुक्त :-*
1- जय
2- शिब्बू
*पुलिस टीम :-*
1- उ0नि0 विनयता चौहान, चौकी प्रभारी बिंदाल
2- कां0 मनोज
More Stories
मेयर सौरभ थपलियाल ने नगर आयुक्त नमामी बंसल संग किया नव निर्मित रोड का निरीक्षण
नगर निगम देहरादून द्वारा वार्ड संख्या 78, चौधरी कॉलोनी, आईएसबीटी के सामने लंबे समय से चली आ रही जलभराव की...
जिला प्रशासन का जनता दर्शन
मुख्यमंत्री के जनसेवा संकल्प से प्रेरित जिला प्रशासन का जनदर्शन; सुनवाई से लेकर समयबद्ध न्याय प्रक्रिया तक जनमानस का विश्वास...
प्रस्तावित वीआईपी क्रार्यक्रम को लेकर हरिद्वार पुलिस का संजीदा रुख
हरिद्वार एसएसपी डोबाल ने देर रात बुलाई पुलिस ऑफिसर्स की वर्चुअल मीटिंग बैठक में समस्त राजपत्रित पुलिस ऑफिसर्स सहित समस्त...
दून पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात करते...
हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण की 85वीं बोर्ड बैठक
दिनांक-16.01.2026 को आयुक्त गढ़वाल मण्डल, गढ़वाल/अध्यक्ष हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकण की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में उपाध्यक्ष हरिद्वार रूड़की...
हरिद्वार नगर निगम मेयर किरण जैसल ने किया जरूरतमंदो को कम्बल वितरित
हरिद्वार के कनखल स्थित दक्ष मंदिर परिसर में जरूरतमंदों को शीतलहर से बचाव के उद्देश्य से कंबल वितरित किए। इस...
