नथुवाला में शिविर का आयोजन किया गया
जिलाधिकारी महोदय तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित व्योश्री योजना अंतर्गत (आयु 60 वर्ष से अधिक) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर एवं जिला प्रशासन एवं जिला समाज कल्याण विभाग के सहयोग से प्रथम चरण में
दिनांक 11 सितंबर 2025 को स्थान शिव शक्ति पंचायती मंदिर, नथुवा वाला, देहरादून मे शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 62 वृद्धजनों का पंजीकरण किया गया। सभी चयनित वृद्धजनों को दिनांक 17 सितंबर 2025 को लॉर्ड वेंकटेश्वर वेडिंग पॉइंट सुभाष रोड देहरादून में कृतिम अंगों का वितरण किया जाएगा। कल दिनांक 12 सितंबर 2025 को ब्रह्मपुरी में भी इसी प्रकार के शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।
आज शिविर में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से शश्री विशाल मौर्य, श्री कुणाल कटारिया, श्री आशुतोष दीक्षित एवं जिला समाज कल्याण विभाग देहरादून से मीनाक्षी उपाध्याय, सहायक समाज कल्याण अधिकारी एवं श्री राजेंद्र उनियाल, डी0 डी0 आर0सी0 से श्री उमेश ग्रोवर और नथुवा वाला की मा0 पार्षद श्रीमती स्वाति डोभाल द्वारा शिविर मे प्रतिभाग किया गया।
More Stories
सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान
देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक...
राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर डीएम देहरादून का एक्शन; रुड़की पहुंच सेंट्रल गोदाम पर...
खानपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, ट्रक चालकों की बची जान
आज दोपहर करीब 1:10 बजे लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट थाना खानपुर क्षेत्र में एक गंभीर हादसे की...
पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित किया गया होलिका दहन कार्यक्रम
होलिका दहन आज दिनांक 02/03/2026 को पुलिस लाइन देहरादून में होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ...
उत्तराखण्ड में सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु एच.पी.वी. वैक्सीन का शुभारम्भ
उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया।...
सेवायोजन अधिकारियों का पांच दिवसीय पेशेवर करियर काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
देहरादून के सुदधोवाला स्थित सेंटर फॉर रिसर्च एंड ट्रेंनिंग इन फाइनेंशियल इंस्टिट्यूट में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के समस्त...
